इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज में लाभकारी होता है ड्रैगन फ्रूट, जानें सभी फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज में लाभकारी होता है ड्रैगन फ्रूट, जानें सभी फायदे

सेहतराग टीम

हमारे आस-पास कई तरह के फल और सब्जियां पाएं जाते हैं जो सेहत के लिए काफी कारगर होते हैं। उन्हीं में से एक है ड्रैगन फ्रूट जो खाने में बड़ा स्वादिष्ट होता है। इसे सबसे पहले मेक्सिको, दक्षिण अमेरिका और मध्य अमेरिका में उगाया गया था, लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी होने लगी है। इस फल के सेवन से होने वाले लाभों के कारण ही इसे 'सुपरफूड' भी कहा जाता है। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है और यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसके अलावा यह विटामिन से लेकर कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और सोडियम जैसे खनिजों से भी भरपूर होता है। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-

पढ़ें- थायरॉइड की बीमारी होने पर इन 5 फूड्स का परहेज जरूरी

 ड्रैगन फ्रूट बनाए इम्यूनिटी को मजबूत

इस फल में विटामिन-सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यह इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में अन्य एंटीऑक्सीडेंट के कार्यों को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से बचाने में भी लाभकारी होता है।

हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से मसूड़े और दांत भी मजबूत होते हैं। इसके अलावा यह फल आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मोतियाबिंद को रोकने में मदद मिलती है।

पाचन को बनाता है बेहतर

अगर आप अपच और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों से परेशान हैं, तो ड्रैगन फ्रूट का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह फल इन बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकता है। दरअसल, यह फल फाइबर से भरपूर होता है और इसमें पानी भी काफी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इस फल का सेवन कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है।

डायबिटीज में भी लाभकारी होता है यह फल

ड्रैगन फ्रूट का सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। दरअसल, यह ब्लड शुगर को कम करने में कारगर पाया गया है और खासकर वैसे लोगों के लिए, जो टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित होते हैं। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आपको ड्रैगन फ्रूट का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

नारी का साग: विटमिन और मिनरल्स का पावर डोज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।